भाजपा का पंजाब में कथित पेपर लीक के विरोध में आप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
paperleak,paperleakinpunjab,BJPभाजपा का पंजाब में कथित पेपर लीक के विरोध में आप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब में बार-बार पेपर लीक के कारण तीस लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। मीडिया से बातचीत में श्री मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का दोहरा रवैया पंजाब के छात्रों के साथ अन्याय कर रहा है।
वहीं, नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि पंजाब में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी हुई है, लेकिन आम आदमी पार्टी दोहरे मापदंड अपना रही है।
भाजपा का आरोप है कि पंजाब में कथित पेपर लीक मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार को इसकी जवाबदेही तय करनी चाहिए।
================================================Courtesy====================================
