• Tue. Jul 28th, 2026

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 6जी में भारत को अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 6जी में भारत को अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया
jyotiradityascindia,6Gकेंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 6जी में भारत को अग्रणी बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में भारत 6जी गठबंधन (बी6जीए) की प्रगति की समीक्षा की और 6जी प्रौद्योगिकियों में भारत को विश्व में अग्रणी बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। समीक्षा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण को हासिल करने की दिशा में भारत 6जी गठबंधन द्वारा की गई प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इसके अंतर्गत भारत को 2030 तक 6जी प्रौद्योगिकी के डिजाइन, विकास और तैनाती में अग्रणी योगदानकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह गठबंधन स्पेक्ट्रम, प्रौद्योगिकी, एप्लिकेशन, स्थिरता, विनिर्माण, पहुंच और 6जी उपयोग के मामलों जैसे क्षेत्रों को सम्मिलित करने वाले सात विशेष समूहों के माध्यम से काम कर रहा है।

इस अवसर पर श्री सिंधिया ने वैश्विक विकास की तुलना में भारत की 6जी प्रगति की बेंचमार्किंग करने और गठबंधन के कार्यकारी समूहों के बीच सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत की 6जी यात्रा स्वदेशी अनुसंधान, वैश्विक मानकों में भागीदारी, घरेलू विनिर्माण और सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत, स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी द्वारा संचालित होनी चाहिए।
==============================================Courtesy=============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *