सरकार कल लोकसभा में पेश करेगी लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026
lokparikshasanshodhanvidheyak2026,paperleak,examinationreformसरकार कल लोकसभा में पेश करेगी लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026
सरकार कल लोकसभा में लोक परीक्षाएं (अनुचित तरीकों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पेश करेगी। यह विधेयक सोमवार के लिए लोकसभा की कार्यसूची में शामिल है।
इसके माध्यम से लोक परीक्षाएं (अनुचित तरीकों की रोकथाम) अधिनियम-2024 में संशोधन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह यह विधेयक सदन में पेश करेंगे।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के मामलों में फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन तथा कड़े दंड का प्रावधान करने वाले इस मसौदा विधेयक को मंजूरी दी थी।
======================================================Courtesy============================
