• Sun. Jul 26th, 2026

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
rajnathsingh,jammukashmirपाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके अतिरिक्ति कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्‍मू-कश्‍मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया। रक्षा मंत्री लद्दाख के द्रास में 27वें करगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि भारत की संप्रभुता के विरुद्ध हर घृणित कृत्य का जवाब उसी अदम्‍य साहस से दिया जाएगा, जैसे भारतीय रक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को दिया था। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत, पाकिस्तान के हर दुस्साहस का जवाब उसकी कल्पना से परे और भयावह तरीके से देगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जहां भारत नवाचार के नए विकल्‍प तलाश रहा है, चिप डिजाइन और सेमीकंडक्टर निर्माण कर रहा है, वहीं पाकिस्तान घुसपैठ के नए रास्ते तलाश रहा है, आतंकवाद की साजिश रच रहा है और आत्मघाती हमलावरों को तैयार कर रहा है।

करगिल विजय दिवस के अवसर पर, रक्षा मंत्री ने वर्ष 1999 के करगिल युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भारत के वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
====================================================Courtesy===============================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *