• Fri. Jul 24th, 2026

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल समाप्त की, पीएम मोदी ने बेहतर स्वास्थ्य की कामना की

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल समाप्त की, पीएम मोदी ने बेहतर स्वास्थ्य की कामना की
sonamwangchuk,sonamwangchukhungerstrike,paperleak,NEETpaperleakसोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल समाप्त की, पीएम मोदी ने बेहतर स्वास्थ्य की कामना की
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कल रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो और लेह लद्दाख के शीर्ष निकाय के वरिष्ठ नेता भी अस्पताल में मौजूद थे।

इससे पहले, विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात की थी या पत्र लिखकर भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया था। श्री वांगचुक ने कहा कि यह विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद हुआ। उन्होंने सभी से किसी भी प्रकार की हिंसा न होने देने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया।

श्री वांगचुक पिछले महीने की 28 तारीख से शिक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनम वांगचुक से अपील की है कि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपने सामान्य वजन को वापस प्राप्त करें। एक सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री ने ईश्‍वर से सोनम वांगचुक के स्‍वस्‍थ्‍य बने रहने की प्रार्थना की है।
==========================================Courtesy================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *