• Thu. Jul 23rd, 2026

2047 तक भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान

2047 तक भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान
dharmendrapradhan2047 तक भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत के लिए भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं। शिक्षा मंत्री ने यह बात नई दिल्ली में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में कही।

श्री प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मेलन केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को सहयोग मजबूत करने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान हुई चर्चाएं भविष्य के अनुरूप, समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली स्कूली शिक्षा प्रणाली के निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली आगामी प्रगति समीक्षा में योगदान देंगी। श्री प्रधान ने राज्यों से बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने और सीखने के परिणामों में सुधार लाने के लिए बच्चे की मातृभाषा और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
=========================================Courtesy===================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *