• Wed. Jul 22nd, 2026

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
paperleak,NEETpaperleak,kirenrijijuसरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है। संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस चर्चा के लिए नियमों का निर्धारण किया जाना चाहिए। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट परीक्षा प्रश्नपत्र पर गहन चर्चा चाहती है। उन्‍होंने कहा कि बहस जितनी भी लंबी चले, उतनी लंबी होनी चाहिए और यथाशीघ्र शुरू होनी चाहिए। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार ने विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर खुली चर्चा के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने इस तरह की बाधाएं खड़ी कीं जिससे प्रतीत होता है कि वे संवाद में शामिल नहीं होना चाहते।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है। संसद परिसर में श्री सिंह ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के लोकतंत्र की छवि धूमिल की है।

भाजपा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करके कांग्रेस पार्टी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।

इस बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि छात्रों का संघर्ष वास्तविक है और वे बदलाव की मांग कर रहे हैं। संसद परिसर में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्‍नपत्र बार-बार लीक हो रहे हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है।
============================================Courtesy==================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *