विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस, रूस और सिंगापुर के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की
sjaishanka,singapurforeignminister,russia,philpinesविदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फिलीपींस, रूस और सिंगापुर के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज फिलीपींस के मनीला में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठकों के दौरान फिलीपींस, रूस और सिंगापुर के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक के दौरान, डॉ. जयशंकर ने क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा भारत-रूस साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने यूक्रेन संघर्ष और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया।
फिलीपींस की विदेश मंत्री मा. थेरेसा पी. लाजारो के साथ बैठक के दौरान, डॉ. जयशंकर ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। विदेश मंत्री ने कहा कि चर्चा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर भी केंद्रित रही।
डॉ. जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात कर क्षेत्र के साथ-साथ वैश्विक घटनाक्रमों पर श्री बालाकृष्णन की अंतर्दृष्टि और आकलन की सराहना की।
============================================Courtey=========================================
