पश्चिम बंगाल: राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए मासिक पेंशन बढ़ाई
suvenduadhikari,westbengalCMपश्चिम बंगाल: राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए मासिक पेंशन बढ़ाई
पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले महीने की पहली तारीख से बुढ़ापा, विधवा और विकलांगता पेंशन जैसी सामाजिक कल्याण पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने की मंज़ूरी दे दी है। कल जारी एक आधिकारिक आदेश में सरकार ने कहा कि बढ़ी हुई सहायता राशि सभी पात्र लाभार्थियों को मौजूदा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के ज़रिए दी जाएगी।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन को भी 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया है। इसके तहत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना के लाभार्थियों को एक अगस्त, 2026 से डीबीटी के ज़रिए भुगतान किया जाएगा।
सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पिछड़े समुदायों को वर्षों तक प्रशासनिक उदासीनता के कारण पीछे छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार सार्थक और समावेशी विकास की दिशा में बड़े बदलाव ला रही है। भाजपा सरकार का सामाजिक कल्याण पेंशन की राशि में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फ़ैसला इसी दृष्टिकोण का साफ़ उदाहरण है।
============================================Courtesy====================================
