2030 तक जापान ई20 ट्रेन श्रृंखला उपलब्ध कराएगा: विदेश मंत्रालय
e20train,japan2030 तक जापान ई20 ट्रेन श्रृंखला उपलब्ध कराएगा: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना पर भारत-जापान के बीच चल रही बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने परियोजना से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब में कहा कि यह पोस्ट एक व्यक्तिगत राय को दर्शाती है और तथ्यों से काफी भिन्न है। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जापान ई20 ट्रेन श्रृंखला उपलब्ध कराएगा। प्रवक्ता ने बताया कि इसे केवल 2030 के दशक की शुरुआत में उपल्बध कराया जाएगा क्योंकि ट्रेन अभी भी विकास के चरण में है। हाई-स्पीड रेल परियोजना की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ा है और पहला खंड 2027 में चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन के साथ परिचालन शुरू करने पर सहमत हुए हैं।
चाबहार बंदरगाह के संबंध में, श्री जायसवाल ने कहा कि अमरीकी पक्ष द्वारा दी गई छूट कुछ समय पहले समाप्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा कर रहा है। चाबहार पर हुए कथित हमले के संबंध में श्री जायसवाल ने पुष्टि की कि टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार, हमेशा से यह मानती रही है कि जम्मू – कश्मीर और लद्दाख के संपूर्ण क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग हैं।
================================================Courtesy==========================
