भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए फिलिस्तीन के दावे का समर्थन किया
bharat,UN,philisteenभारत ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए फिलिस्तीन के दावे का समर्थन किया
भारत ने ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ (दो-देश समाधान) और संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन की सदस्यता के लिए अपना समर्थन फिर से दोहराया है। विदेश मंत्रालय में सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने कहा है कि भारत फ़िलिस्तीनी लोगों का लंबे समय से सहयोगी रहा है। उन्होंने कल ब्रसेल्स में फ़िलिस्तीन डोनर ग्रुप की दूसरी मंत्री-स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने फ़िलिस्तीन के लोगों के लिए भारत की ओर से दी जा रही विकास संबंधी मदद पर ज़ोर दिया। सुश्री रंगनाथन ने बताया कि भारत की परियोजनाएं ज़रूरतों पर आधारित हैं और मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, क्षमता निर्माण और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर केंद्रित हैं। उन्होंने पुनर्वास, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर केंद्रित कई नई परियोजनाओं की भी घोषणा की।
===========================================Courtesy===============================
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए फिलिस्तीन के दावे का समर्थन किया
