भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता कल से लागू होगा
bharat,britain,bharatbritainTradeभारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता कल से लागू होगा
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक तथा व्यापार समझौता कल से लागू हो जाएगा। इस ऐतिहासिक समझौते के अंतर्गत भारतीय निर्यात को ब्रिटेन के बाज़ार में 99 प्रतिशत उत्पादों पर शून्य शुल्क की सुविधा मिलेगी। यह समझौता भारत और ब्रिटेन की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और अपने लोगों के लिए समृद्धि लाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक समझौते की नींव मई 2021 में उन्नत व्यापार साझेदारी और भारत-ब्रिटेन रोडमैप 2030 को अपनाने के माध्यम से रखी गई थी। इसमें 2030 तक व्यापार को दोगुना करके सौ अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था।
================================================Courtesy========================================
