वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमरीका व्यापार वार्ता में गतिरोध की खबरों का किया खंडन
piyushgoyal,bharatamericatradedealवाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमरीका व्यापार वार्ता में गतिरोध की खबरों का किया खंडन
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारत-अमरीका व्यापार वार्ता में गतिरोध की मीडिया खबरों को पूरी तरह झूठा, निराधार और भ्रामक बताया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने कहा कि भारत और अमरीका की टीमें व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पिछले महीने नई दिल्ली में उनकी अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के साथ बेहद सकारात्मक बैठक हुई थी।
श्री गोयल ने कहा कि दोनों पक्षों ने ऐसे समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, जो दोनों देशों के व्यवसायों, किसानों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के हित में हो। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए दोनों देशों की टीमें लगातार सक्रिय हैं।
==========================================Courtesy========================
