• Mon. Jul 13th, 2026

पुरी रथ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को होगा आयोजन

पुरी रथ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को होगा आयोजन
bhagwanjagannath,purirathyatra,puriपुरी रथ यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को होगा आयोजन
ओडिशा में, विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रथ यात्रा 16 जुलाई को पुरी में आयोजित की जाएगी। भक्त अब वार्षिक रथ उत्सव की पूर्व संध्या पर पुनर्जीवित देवताओं के पहले सार्वजनिक दर्शन, ‘नबजौबना दर्शन’ की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इस बीच, ओडिशा सरकार ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात विनियमन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन कदम उठाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन भव्य रथों का निर्माण और अलंकरण अंतिम चरण में पहुंच गया है। तीर्थ नगर देश और विदेश से लाखों भक्तों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
=======================================Courtesy===============================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *