भोपाल में मध्य प्रदेश प्रौद्योगिकी विकास सम्मेलन का तीसरा संस्करण आयोजित; मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
bhopal,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcmभोपाल में मध्य प्रदेश प्रौद्योगिकी विकास सम्मेलन का तीसरा संस्करण आयोजित; मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
मध्य प्रदेश प्रौद्योगिकी विकास सम्मेलन का तीसरा संस्करण आज मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। एक क्लिक में 178 करोड़ 70 लाख रुपये के कुल निवेश वाली 20 औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य मध्य प्रदेश को देश के अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत विश्व के सबसे तेजी से विकासशील देशों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कभी केवल कृषि के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह राज्य ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक सब कुछ बनाता है। डॉ. यादव ने कहा कि पिछले वर्ष बार्सिलोना की उनकी यात्रा के बाद, स्पेन, अमेरिका और कनाडा की कंपनियों ने राज्य में 228 करोड़ रुपये का निवेश किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इससे मध्य प्रदेश में ही आईटी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में राज्य के युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
सम्मेलन में सेमीकंडक्टर कंपनी के सीईओ संतोष कुमार ने कहा कि आज का दिन मध्य प्रदेश और भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उनकी कंपनी मध्य प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस दौरानतीन नए आईटी पार्कों की भी घोषणा की गई।
==============================Courtesy==========================================
