प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया
narendramodi,PMIndoresiavisit,jakartaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल जकार्ता में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री मोदी ने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय प्रवासियों के योगदान और दोनों देशों के बीच मित्रता के जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने हाल के वर्षों में भारत की प्रगति का उल्लेख किया। इसमें बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर स्टार्टअप क्रांति और सामाजिक विकास कार्यक्रमों के महत्वपूर्ण विस्तार शामिल हैं। इससे 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत, पिछले कई वर्षों से विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में हो रहे बदलावों को 1 अरब 40 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं की गति के रूप में देखा जाना चाहिए। श्री मोदी ने भारतीय समुदाय से वर्ष 2047 में विकसित भारत और 2045 में इंडोनेशिया के विकास की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत, इंडोनेशिया और आसियान क्षेत्र की प्रगति के लिए एक प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
===============================================Courtesy===================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया
