भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा किया
singapur,changiभारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा किया
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया है। यह दौरा भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती का हिस्सा था। आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष और भारत सरकार की एक्ट ईस्ट नीति अनुरूप यह तैनाती की गई थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता और नौसैनिक सहयोग मजबूत करने के लिए क्रॉस-डेक दौरों सहित पेशेवर बातचीत हुई। मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत और सिंगापुर के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण उपल्बधि है।
===========================================Courtesy===========================
