• Sun. Jun 28th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित
narendramodi,syechellesप्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज सेशेल्स की राजकीय यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन से सम्मानित किया गया। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों, जलवायु परिवर्तन, समुद्री संसाधनों के सतत प्रबंधन और विकासशील लघु द्विपीय देशों की आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के सम्मान में दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध सभी देशों को समर्पित किया। यह सम्मान प्रधानमंत्री को सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए दिए गए कई पुरस्कारों में से एक है। इनमें एफएओ द्वारा दिया गया एग्रीकोला मेडल, सियोल शांति पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र का ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार शामिल हैं।

यह सम्मान क्षमता निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास पहलों और हिंद महासागर क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को सेशेल्स द्वारा दिए जाने वाले महत्व को रेखांकित करता है।
==============================================Courtesy===============================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *