• Fri. Jun 26th, 2026

भारत ने एआई प्रौद्योगिकियों को सशक्त बनाने की अमरीकी पहल पर हस्ताक्षर किए

भारत ने एआई प्रौद्योगिकियों को सशक्त बनाने की अमरीकी पहल पर हस्ताक्षर किए
bharat,AI,americaभारत ने एआई प्रौद्योगिकियों को सशक्त बनाने की अमरीकी पहल पर हस्ताक्षर किए
अमरीका में आयोजित दूसरे पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन में कल भारत ने 34 अन्य देशों के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रौद्योगिकियों को सशक्त बनाने के लिए अमरीका के नेतृत्व वाली एक पहल पर हस्ताक्षर किए। अमरीका के आर्थिक मामलों के उप–विदेश मंत्री जैकब हेलबर्ग ने कहा कि एआई अवसर पर शामिल होने वाले देशों ने एआई युग के लिए विकास-समर्थक और नवाचार-समर्थक नियामक दृष्टिकोण का समर्थन किया है।

श्री हेलबर्ग ने कहा कि अमरीका भारत के साथ अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्साहित है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक बताया। श्री हेलबर्ग ने कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय आदान–प्रदान के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें क्वाड और ट्रस्ट पहल शामिल हैं।

शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन और भारतीय उद्योग के प्रतिनिधियों ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत के नेताओं के साथ सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और लचीली प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
=============================================Courtesy======================================
भारत ने एआई प्रौद्योगिकियों को सशक्त बनाने की अमरीकी पहल पर हस्ताक्षर किए
bharat,AI,america

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *