• Fri. Jun 26th, 2026

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के दान में हेराफेरी मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के दान में हेराफेरी मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज
rammandir,ayodhya,daanश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के दान में हेराफेरी मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चढ़ावे और दान से जुड़े कथित गबन के मामले में दर्ज पहली एफ.आई.आर. के आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह एफ.आई.आर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल यानी एस.आई.टी की सिफारिश के बाद श्रीराम जन्मभूमि थाने में दर्ज की गई। शिकायत ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन ने दर्ज कराई थी।

एस.आई.टी. ने मंगलवार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी, जिसके बाद कल मामला दर्ज किया गया। यह मामला ट्रस्ट को मिले चढ़ावे और दान में कथित चोरी के आरोप सामने आने के बाद प्रकाश में आया। ट्रस्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया था।
================================================Courtesy===========================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *