विदेश मंत्री ने दक्षिण कोरिया के जेजू फोरम में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की आवश्यकता पर बल दिया
sjaishankar,southkoreaविदेश मंत्री ने दक्षिण कोरिया के जेजू फोरम में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की आवश्यकता पर बल दिया
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि दुनिया में हथियारों के बढ़ते उपयोग, जोखिम लेने की प्रवृत्ति में वृद्धि और सोशल मीडिया से प्रभावित राजनीति देखने को मिल रही है। दक्षिण कोरिया में शांति और समृद्धि पर जेजू द्वीप में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि अपनी विशिष्टताओं को मुखर करने की प्रवृत्ति अधिक है और क्षमताओं का उपयोग भी कम संकोच के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19, आतंकवाद या चरम जलवायु घटनाओं के प्रभाव जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए, अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है।
विदेश मंत्री ने कहा कि प्रभावशाली देशों के बीच नई समझ और घनिष्ठ संबंध स्थापित करने से वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करने और विशिष्ट एजेंडा पर सहयोग के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया जहाज निर्माण, डिजिटल, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा या रक्षा जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे से सहयोग कर सकते हैं।
==========================================Courtesy=========================================
विदेश मंत्री ने दक्षिण कोरिया के जेजू फोरम में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की आवश्यकता पर बल दिया
sjaishankar,southkorea
