• Wed. Jun 24th, 2026

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद यूपी सरकार ने अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू किया

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद यूपी सरकार ने अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू किया
yogiadityanath,lucnowcoaching,coachingagnikaandलखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद यूपी सरकार ने अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू किया
लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य के कोचिंग संस्थानों के नियमन को मज़बूत करने और अवैध कोचिंग सेंटरों के ख़िलाफ़ अभियान की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूरे राज्य में आग से बचाव के उपायों की जांच ‘मिशन मोड’ में की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी इमारत का इस्तेमाल उसी प्रयोजन के लिए किया जाना चाहिए, जिसके लिए उसे मंज़ूरी मिली है। बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, नर्सिंग होम या कोई अन्य व्यावसायिक कार्य को मंज़ूरी नहीं दी जाएगी।

हमारे संवाददाता के अनुसार, सभी ज़िलाधिकारियों को कोचिंग संस्थानों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बिजली सुरक्षा, विद्यार्थियों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की जाँच भी शामिल हैं।

इस बीच, विशेष जांच दल ने कल लखनऊ में घटना-स्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाक़ात की। राज्य की फ़ॉरेंसिक टीम ने भी घटना-स्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं।
=================================================Courtesy===================================
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद यूपी सरकार ने अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू किया
yogiadityanath,lucnowcoaching,coachingagnikaand

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *