ईरान के साथ वार्ता में प्रगति हो रही है: अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस
jdvens,america,iranईरान के साथ वार्ता में प्रगति हो रही है: अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस
अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा है कि ईरान के साथ वार्ता में प्रगति हो रही है। स्विट्जरलैंड में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर अमरीका और ईरान के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत जारी है।
लेक ल्यूसर्न के निकट बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में बंद कमरे में हो रही इस वार्ता से पहले जेडी वैंस ने कहा कि अब तक की बातचीत के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं और आगे भी प्रगति की उम्मीद है। वार्ता का मुख्य केंद्र ईरान का परमाणु कार्यक्रम है। इसके साथ ही इज़राइल और लेबनान के बीच युद्धविराम बनाए रखने सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है।
जेडी वैंस ने कहा कि हाल के कूटनीतिक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिले हैं और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता बनाए रखने के लिए अमरीका लगातार प्रयास कर रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान की दिशा में इस वार्ता पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।
=================================================Courtesy======================================
ईरान के साथ वार्ता में प्रगति हो रही है: अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस
jdvens,america,iran
