• Sun. Jun 21st, 2026

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न
NEET-UGNEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न
नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा आज कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। परीक्षा देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई। इसमें 22 लाख 79 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसमें सी.सी.टी.वी. निगरानी, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन के लिए जी.पी.एस. युक्त वाहनों के साथ पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था शामिल थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की गई। यह अंग्रेजी सहित 12 भारतीय भाषाओं में संपन्न हुई।

परीक्षा के सुचारु, सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए दो लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया। इनमें पर्यवेक्षक, समन्वयक, पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एन.टी.ए. ने भ्रामक सूचनाओं और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सोशल मीडिया मंचों पर भी लगातार निगरानी रखी।
=================================================Courtesy======================================
NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न
NEET-UG

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *