• Sun. Jun 21st, 2026

योग रखे निरोग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
yog,yogdiwas,internationalyogdiwas,#yograkhenirog,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं
प्रदेशवासियों से की योग अपनाने की अपील
भोपाल : शनिवार, जून 20, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया है। नियमित रूप से योग करने से हमारा शरीर हमेशा निरोगी और तंदुरुस्त रहता है। योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। सभी को हर दिन योग करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देकर योग अपनाने का आह्वान किया है।

योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरी दुनिया आज योग अपनाकर निरोग के रास्ते पर चल रही है। योग केवल आसन-प्राणायाम तक नही, योग सम्पूर्ण जीवन को स्वस्थ तरीके से जीने की उत्कृष्ट एवं सर्वोत्तम विधि है। इसलिए हम सभी योग को जरूर अपनाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि हमारे प्रदेश में तो भगवान कृष्ण के काल से योग का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वे स्वयं रविवार, 21 जून को महामहिम राष्ट्रपति महोदया और माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जबलपुर से जुड़ेंगे।
=========================================================================================

योग रखे निरोग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
yog,yogdiwas,internationalyogdiwas,#yograkhenirog,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *