• Thu. Jun 18th, 2026

पीएम मोदी की पेरिस में फ्रांसीसी व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक

पीएम मोदी की पेरिस में फ्रांसीसी व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक
narendramodi,paris,franceपीएम मोदी की पेरिस में फ्रांसीसी व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक
भारत-फ्रांस आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में फ्रांसीसी व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ कई उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी शाम को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विवाटेक सम्मेलन 2026 में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन में कई उच्च स्तरीय कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। सम्‍मेलन का समापन प्रधानमंत्री के भाषण के साथ होगा।

यह भाषण भारत की तेजी से बढ़ती वैश्विक डिजिटल उपस्थिति पर केंद्रित होगा। विवाटेक सम्मेलन यूरोप का सबसे बड़ा प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप कार्यक्रम है। विवाटेक सम्मेलन के इस संस्करण में भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पवेलियन होगा, जो भारतीय और यूरोपीय नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के बीच साझेदारी की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। प्रधानमंत्री एक विशेष प्रवासी कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे।
=============================================Courtesy======================================
पीएम मोदी की पेरिस में फ्रांसीसी व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक
narendramodi,paris,france

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *