अमरीका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी में ढील दी, तनाव कम करने की पहल
america,iranअमरीका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी में ढील दी, तनाव कम करने की पहल
अमरीका ने ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकाबंदी में ढील देना शुरू कर दिया है । मौजूदा संघर्ष को समाप्त करने के लिए तनाव कम करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा है कि नाकाबंदी हटाने की प्रक्रिया व्यावहारिक चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि नाकाबंदी हटाना वह मुद्दा था जिस पर हमने शुरू से ही जोर दिया था। अब यह प्रक्रिया शुरू हो गई है और औपचारिक हस्ताक्षर से पहले ही नाकाबंदी हटा ली गई है।
क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों में इन बदलावों के संकेत दिखने लगे हैं। खबरों से पता चलता है कि कम से कम तीन ईरानी तेल टैंकर और दो मालवाहक जहाज आज बिना किसी बाधा के होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजरे। यह गतिविधि अमरीका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन में उल्लिखित समुद्री प्रावधानों की प्रारंभिक परीक्षा के रूप में काम करती है। अमरीका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल ऐतिहासिक शांति समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर करने के लिए शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में मिलेंगे। उम्मीद है कि यह समझौता क्षेत्रीय ऊर्जा प्रवाह को स्थिर करेगा और भविष्य की राजनयिक वार्ताओं के लिए एक ढांचा प्रदान करेगा।
====================================================Courtesy========================================
अमरीका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकाबंदी में ढील दी, तनाव कम करने की पहल
america,iran
