52वां जी7 शिखर सम्मेलन आज शाम फ्रांस के एवियन शहर में होगा; प्रधानमंत्री मोदी कल सम्मेलन में भाग लेंगे
narendramodi,france,aviyan,G752वां जी7 शिखर सम्मेलन आज शाम फ्रांस के एवियन शहर में होगा; प्रधानमंत्री मोदी कल सम्मेलन में भाग लेंगे
52वां जी-7 शिखर सम्मेलन आज से फ्रांस के एवियन शहर में शुरू हो रहा है। यह सम्मेलन ऐसे रचनात्मक समय में शुरू हो रहा है, जब अमरीका और ईरान ने 107 दिनों से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए समझौते को अंतिम रूप दे दिया है।
सम्मेलन के लिए एवियन, जिनेवा और जिनेवा झील क्षेत्र को एक वर्चुअल सुरक्षा किले में बदल दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जी-7 देशों के नेताओं के साथ यूरोपीय परिषद और यूरोपीय आयोग के अध्यक्षों का भी औपचारिक रूप से स्वागत करेंगे। भारत, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, केन्या और मिस्र को भागीदार देशों के रूप में शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। वहीं, यूक्रेन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात को भी शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है।
=============================================================Courtesy==========================================
52वां जी7 शिखर सम्मेलन आज शाम फ्रांस के एवियन शहर में होगा; प्रधानमंत्री मोदी कल सम्मेलन में भाग लेंगे
narendramodi,france,aviyan,G7
