• Sun. Jun 14th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति को बढ़ावा दिया : गृह मंत्रीअमित शाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति को बढ़ावा दिया : गृह मंत्रीअमित शाह
amitshah,skill,education,startsupप्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति को बढ़ावा दिया : गृह मंत्रीअमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश में शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति को बढ़ावा दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों से भारत आज विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क बन गया है। श्री शाह ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एआई प्रतिभा केंद्र भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप वाला देश है, जहां दो लाख से अधिक स्टार्टअप हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कौशल विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है और छह करोड़ से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ से अधिक मुद्रा ऋण और 300 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप इस बात का प्रमाण हैं कि अब युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है। श्री शाह ने कहा कि देश में आईआईटी और एम्स सहित बारह सौ से अधिक विश्वविद्यालय, एक हजार से अधिक खेलो इंडिया केंद्र और 34 राज्य उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी वजह से खेल के क्षेत्र में भी युवा नए कीर्तिमान बना रहे हैं।
===================================================Courtesy=====================================
प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति को बढ़ावा दिया : गृह मंत्रीअमित शाह
amitshah,skill,education,startsup

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *