• Sun. Jun 14th, 2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया
dharmendrapradhanशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज शाम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे हैं। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के बारह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है।

श्री प्रधान ने आज सुबह राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल और शारीरिक शिक्षा को एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि खिलाड़ियों के शैक्षिक रिकॉर्ड और खेल उपलब्धियों को उनकी कार्य-निष्पादन रिपोर्ट से जोड़ा जाएगा। श्री प्रधान ने बताया कि पहली बार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में खेल कोटा लागू किया गया है।

श्री प्रधान ने कहा कि नीट की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा पारदर्शी तरीके से होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अफवाहों से बचने और अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी।
======================================================Courtesy=======================================
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोपाल में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया
dharmendrapradhan

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *