रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, प्रतिबंधों की धमकियों से कमज़ोर नहीं होगी भारत की संप्रभुता
putin,russiaरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, प्रतिबंधों की धमकियों से कमज़ोर नहीं होगी भारत की संप्रभुता
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रतिबंधों की धमकी देकर भारत की संप्रभुता को कमजोर करने का कोई भी प्रयास उल्टा पड़ेगा। सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के दौरान प्रमुख वैश्विक समाचार एजेंसियों के प्रमुखों से बातचीत में श्री पुतिन ने स्वतंत्र निर्णय लेने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने बाहरी दबाव की परवाह किए बिना हमेशा अपने हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए हैं।
श्री पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के संबंध आपसी विश्वास पर आधारित हैं और व्यापार से कहीं आगे तक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल कार्यक्रम सहित संयुक्त अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल हैं। रूस के राष्ट्रपति ने भारत को पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ विमान सुखोई एसयू-57 देने और भारत में इसके संयुक्त उत्पादन तथा एकीकृत वायु रक्षा प्रणालियों का प्रस्ताव किया।
================================================Courtesy========================================
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, प्रतिबंधों की धमकियों से कमज़ोर नहीं होगी भारत की संप्रभुता
putin,russia
