• Mon. Jun 8th, 2026

भारत और नेपाल सीमा सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर रहे हैं परस्पर सहयोग: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

भारत और नेपाल सीमा सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर रहे हैं परस्पर सहयोग: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर
sajishankar,bharat,nepalभारत और नेपाल सीमा सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर रहे हैं परस्पर सहयोग: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और नेपाल अपनी लंबी और खुली सीमा पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए घनिष्ठ सहयोग कर रहे हैं और दोनों देश संकट के समय हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। आज शाम नई दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के साथ बैठक के दौरान डा. सुब्रमण्‍यम ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध जीवंत जन-संबंध, सीमा पार संपर्क तथा साझा सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की मजबूत नींव पर बना है।

डॉ. जयशंकर ने नेपाल में नई सरकार की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल सरकार के निर्धारित उद्देश्यों और नेपाल में भारत की पहलों के बीच मजबूत सामंजस्य है। उन्होंने कहा कि व्यापार, वाणिज्य, निवेश, ऊर्जा, विकास सहयोग, शिक्षा, आपदा राहत और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध लगातार विकसित हुए हैं। डॉ. जयशंकर ने कहा कि आज दोनों देशों के पास स्टार्टअप, एआई, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य नए क्षेत्रों में भी प्रगति करने का अवसर है।

श्री खनाल ने कहा कि भारत नेपाल का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है और नेपाल ने भारत को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत केवल दो देश नहीं बल्कि एक गौरवशाली प्राचीन सभ्यता के हितधारक हैं। नेपाल के विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन और उर्वरक आपूर्ति के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।
===============================================================Courtesy=========================================
भारत और नेपाल सीमा सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर रहे हैं परस्पर सहयोग: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर
sajishankar,bharat,nepal

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *