• Tue. Jun 9th, 2026

उत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह
amitshah,uttarpurviparishadउत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह मेघालय के शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मेघालय के राज्यपाल सी.एच. विजय शंकर, राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा, राज्‍य मंत्री सुकांतो मजूमदार, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव संजय जाजू उपस्थित हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस बैठक में शामिल हैं।

उत्तर-पूर्वी परिषद 1971 के अन्‍तर्गत स्थापित पूर्वोत्तर परिषद, पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सर्वोच्च क्षेत्रीय योजना निकाय के रूप में कार्य करती है। यह क्षेत्र में समन्वित विकास को बढ़ावा देने और सहकारी संघवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
===================================================Courtesy================================================
उत्तर पूर्वी परिषद के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह
amitshah,uttarpurviparishad

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *