• Thu. Jul 23rd, 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता
RCB,#GT,#RVCvsGT,IPL2026,#royalchallengersbengluru,#gujarattitans,viratkohli,vaibhavsuryavanshi,cricket,BCCI,narendramodistadium,ahamdabad,,twenty-twenty,T-20

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता
आईपीएल क्रिकेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बी.सी.सी.आई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और बी.सी.सी.आई सचिव देवजीत सैकिया ने बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को आईपीएल 2026 का खिताब प्रदान किया।

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 156 रन का लक्ष्य दिया जवाब में विराट कोहली की नाबाद 75 रन पारी की बदौलत बेंगलुरु ने दो ओवर शेष रहते मैच जीत लिया।

इससे पहले गुजरात ने 20 ओवर में 155 रन बनाए जिसमें वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए रसिक सलाम डार ने तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड ने दो-दो विकेट हासिल किए। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

राजस्‍थान के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया है। सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती और 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। कागिसो रबाडा ने सीजन में 29 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की।

मनीष पांडे को बैकवर्ड पॉइंट पर टिम डेविड को आउट करने के लिए ‘कैच ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार मिला। मोहम्मद सिराज को सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का पुरस्कार मिला, उन्होंने 172 डॉट बॉल फेंकीं।
साई सुदर्शन को सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने का पुरस्कार मिला, उन्होंने 75 चौके लगाए।
=======================================Courtesy===========================================================
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता
RCB,#GT,#RVCvsGT,IPL2026,#royalchallengersbengluru,#gujarattitans,viratkohli,vaibhavsuryavanshi,cricket,BCCI,narendramodistadium,ahamdabad,,twenty-twenty,T-20

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *