• Mon. Jun 8th, 2026

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन से नई दिल्ली में मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन से नई दिल्ली में मुलाकात की
sjaishankar,myanmar,MyanmarPresidentUMinAungHlaing,MyanmarPresidentinnewdelhi

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन से नई दिल्ली में मुलाकात की
म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन पांच दिन की भारत यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इससे पहले राष्ट्रपति बिहार गए औार गया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ कई मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। वर्तमान पद पर रहते हुए राष्ट्रपति की यह भारत की पहली यात्रा है।

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल शाम श्री ह्लाइंग से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने दीर्घकालिक द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए म्यांमा के राष्ट्रपति के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

म्यांमा के राष्ट्रपति कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वे व्यापारिक मंच में भी भाग लेंगे। राष्ट्रपति मंगलवार को मुंबई जाएंगे।
================================================Courtesy======================================================
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन से नई दिल्ली में मुलाकात की
sjaishankar,myanmar,MyanmarPresidentUMinAungHlaing,MyanmarPresidentinnewdelhi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *