• Mon. Jun 8th, 2026

डिजि यात्रा ऐप के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक निर्बाध यात्राएं संपन्न

डिजि यात्रा ऐप के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक निर्बाध यात्राएं संपन्न
rammohannaidu,digiyatraappडिजि यात्रा ऐप के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक निर्बाध यात्राएं संपन्न
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडु ने डिजि यात्रा ऐप के माध्‍यम से दस करोड से अधिक निर्बाध यात्रायें संपन्‍न कराने के लिए डिजि यात्रा टीम को बधाई दी है। श्री नायडु ने कहा है कि यह उपलब्धि निर्बाध और कागज तथा संपर्क रहित प्रक्रिया पर यात्रियों की बढते भरोसे को दर्शाती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घरेलू यात्रियों की संख्‍या प्रतिदिन पिछले तीन वर्ष में कई अवसरों पर पांच लाख से अधिक हो गई है। वर्ष 2014 में यह दो लाख से नीचे थी। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2030 तक देशभर में हवाई अड्डों पर यात्रियों की संख्‍या वार्षिक 50 करोड तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं यह संख्‍या वर्ष 2040 तक तकरीबन एक अरब हो जाएगी।

श्री नायडु ने कहा कि मौजूदा समय में डिजि यात्रा ऐप पर 38 हवाई अड्डे हैं और अगले वर्ष इनमें 27 और हवाई अडडे जुडे जाएंगे।
===================================================Courtesy==========================================
डिजि यात्रा ऐप के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक निर्बाध यात्राएं संपन्न
rammohannaidu,digiyatraapp

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *