• Thu. Jun 11th, 2026

‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच’ में एनएसए अजीत डोभाल ने आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट किया

‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच’ में एनएसए अजीत डोभाल ने आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट किया
ajeetdobhal‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच’ में एनएसए अजीत डोभाल ने आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट किया
रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जा सकते।

मॉस्को में आयोजित इस बैठक में श्री डोभाल ने कहा कि जिम्मेदार देशों को यह तय करना होगा कि वे आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों का साथ देंगे या उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनी वैश्विक संस्थाओं में सुधार का विषय भी उठाया और इनमें वैश्विक दक्षिण देशों के अधिक प्रतिनिधित्व की बात कही।

श्री डोभाल ने पश्चिम एशिया की स्थिति का उल्लेख करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर जैसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में व्यापार की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

इस दौरान उन्होंने रूस के सुरक्षा परिषद सचिव सर्गेई शोइगु से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा और व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।
=======================================================Courtesy==================================
‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच’ में एनएसए अजीत डोभाल ने आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट किया
ajeetdobhal

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *