आईपीएल: क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटन्स को हरा फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
IPL2026,RCB,royalchallengersbengluru,gujarattitans,viratkohli,rajatpatidarआईपीएल: क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटन्स को हरा फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल पहले क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटन्स को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है । 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स 162 रन पर ही सिमट गई। रजत पाटीदार को नाबाद 93 रन की पारी के लिये प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता में आज मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से होगा। विजेता टीम शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी। फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
=============================================Courtesy============================================
आईपीएल: क्वालीफायर मैच में गुजरात टाइटन्स को हरा फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
IPL2026,RCB,royalchallengersbengluru,gujarattitans,viratkohli,rajatpatidar
