अमरीकी प्रशासन का ईरान के जारी संघर्ष में फिलहाल किसी बड़े समझौते की संभावना से इंकार
trump,america,iranअमरीकी प्रशासन का ईरान के जारी संघर्ष में फिलहाल किसी बड़े समझौते की संभावना से इंकार
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा है। तीन महीने से जारी संघर्ष में अमरीकी प्रशासन ने फिलहाल किसी बड़े समझौते की संभावना से इंकार किया है।
श्री ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन के तहत ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते में कोई वित्तीय छूट नहीं दी जाएगी। यह समझौता पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए समझौते से पूरी तरह अलग होगा। श्री ट्रंप ने ओबामा काल के ईरान परमाणु समझौते की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते से ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोका जा सकेगा।
मीडिया के अनुसार, विचाराधीन समझौते में 60 दिन के लिए युद्धविराम बढ़ाना, होर्मुज जलडमरूमध्य फिर खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आगे की बातचीत शामिल है। हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर रिपब्लिकन पार्टी में मतभेद भी है, कुछ का कहना है कि यह प्रस्ताव ईरान के प्रति बहुत नरम रुख अपनाता है। सीनेटर टेड क्रूज़ ने इसे एक बड़ी गलती बताया है, जबकि सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष रोजर विकर ने कहा कि 60 दिन का युद्धविराम ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की उपलब्धियों को निर्रथक कर देगा।
विदेश मामलों की समिति के प्रतिनिधि माइक लॉलर ने कहा कि अमरीकी प्रशासन ईरान को बातचीत करने के लिए विवश करने में सफल रहा है।
अमरीका और इस्राएल ने 28 फरवरी को ईरान पर व्यापक हमले शुरू किए थे। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इस्राएल और खाड़ी स्थित अमरीका के सहयोगी देशों पर हमले किये।
=====================================================Courtesy======================================
अमरीकी प्रशासन का ईरान के जारी संघर्ष में फिलहाल किसी बड़े समझौते की संभावना से इंकार
trump,america,iran
