• Tue. Jun 9th, 2026

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा-अमरीका-ईरान वार्ता में होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर महत्त्वपूर्ण प्रगति की है

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा-अमरीका-ईरान वार्ता में होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर महत्त्वपूर्ण प्रगति की है
marcorubio.americaforeignminister,america,,americairantalk,homurjjaldamrumadhyaअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा-अमरीका-ईरान वार्ता में होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर महत्त्वपूर्ण प्रगति की है
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका और ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्‍य को फिर से खोलने के लिए वार्ता में महत्‍वपूर्ण प्रगति की है। संवाददाताओं से बातचीत में मार्को रूबियो ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा पर प्रारंभिक समझौता व्‍यापक वार्ता का मार्ग प्रशस्‍त कर सकता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप अन्‍य विकल्‍पों पर विचार करने से पहले कूटनीति को हर मौका देंगे। होर्मुज जलडमरूमध्‍य से विश्‍व की ऊर्जा आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्‍सा गुजरता है। इस वर्ष की शुरुआत से ईरान पर अमेरिका और इस्राएल के संयुक्‍त हमलों के बाद होर्मुज जलडमरूमध्‍य बाधित हुआ है। अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्‍त करने के लिए जारी प्रयासों को वैश्विक समर्थन मिलता रहा है। उन्‍होंने कहा कि शांति का मार्ग बहुत आसान नहीं है। श्री रूबियो ने कहा कि अमेरिका का लेबनान में स्थिरता बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। उन्‍होंने क्षेत्र में जारी तनावों के लिए हिज्बुल्‍लाह को दोषी ठहराया। विदेश मंत्री रूबियो भारतीय नेताओं के साथ बैठक करने के लिए वर्तमान में भारत में हैं। वे नई दिल्‍ली में क्‍वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।
=================================================Courtesy======================================
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा-अमरीका-ईरान वार्ता में होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर महत्त्वपूर्ण प्रगति की है
marcorubio.americaforeignminister,america,,americairantalk,homurjjaldamrumadhya

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *