• Tue. Jun 9th, 2026

चीन में एक कोयला खदान में हुए धमाके में 82 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

चीन में एक कोयला खदान में हुए धमाके में 82 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
narendramodi,chinacoalmineaccidnt,chinaचीन में एक कोयला खदान में हुए धमाके में 82 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
उत्तरी चीन में एक कोयला खदान में हुए धमाके में 82 लोग मारे गए हैं और 2 लापता हैं। शुक्रवार को धमाके के समय लगभग 247 श्रमिक ड्यूटी पर थे। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, अधिकतर कामगार जहरीले गैस कार्बन-मोनोऑक्साइड से प्रभावित हुए हैं। गैस विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग ने निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज और खदान में बचे लोगों की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में खान दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में,देशवासियों की ओर से चीन के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लापता लोगों की तत्काल और सुरक्षित वापसी की कामना भी की है।
===============================================Courtesy===========================================
चीन में एक कोयला खदान में हुए धमाके में 82 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
narendramodi,chinacoalmineaccidnt,china

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *