• Sun. Jun 14th, 2026

आईआरसीटीसी ने 2026-27 पर्यटन सत्र के लिए उन्नत गोल्डन चैरियट लक्जरी ट्रेन के शुभारंभ की घोषणा की

आईआरसीटीसी ने 2026-27 पर्यटन सत्र के लिए उन्नत गोल्डन चैरियट लक्जरी ट्रेन के शुभारंभ की घोषणा की
goldenchariotluxarytrainआईआरसीटीसी ने 2026-27 पर्यटन सत्र के लिए उन्नत गोल्डन चैरियट लक्जरी ट्रेन के शुभारंभ की घोषणा की
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने 2026-27 पर्यटन सत्र के लिए उन्नत गोल्डन चैरियट लक्जरी ट्रेन के शुभारंभ की घोषणा की है। इसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रोमोशनल ऑफर पेश किए गए हैं। आईआरसीटीसी ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मनोरम दृश्यों को प्रदर्शित करने के लिए प्रसिद्ध गोल्डन चैरियट, पारंपरिक भव्यता और आधुनिक सुख-सुविधाओं के संयोजन के साथ एक नए रूप में वापसी कर रही है।

ट्रेन के आंतरिक भाग को नया रूप दिया गया है, केबिन आलीशान साज-सज्जा, स्मार्ट टीवी और वाई-फाई से लैस मनोरंजन प्रणालियों से सुसज्जित हैं। सीसीटीवी निगरानी और उन्नत अग्नि अलार्म प्रणालियों की स्थापना के साथ सुरक्षा उपायों को भी मजबूत किया गया है। यह लक्जरी ट्रेन 40 केबिनों में 80 मेहमानों को समायोजित कर सकती है, जिनमें डबल बेड, ट्विन बेड और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया केबिन शामिल है।

आईआरसीटीसी ने कहा कि आगामी सत्र के लिए तीन विशेष यात्रा कार्यक्रम घोषित किए गए हैं। ‘प्राइड ऑफ कर्नाटक’ टूर छह दिनों का है और इसमें बेंगलुरु, मैसूरु, हम्पी और गोवा जैसे स्थलों को शामिल किया गया है। ‘ज्वेल्स ऑफ साउथ’ यात्रा कार्यक्रम में मैसूरु, महाबलीपुरम, तंजावुर और कोचीन शामिल हैं, जबकि छोटा ‘ग्लिम्प्स ऑफ कर्नाटक’ चार दिनों का यात्रा कार्यक्रम है जिसमें प्रमुख विरासत स्थलों का भ्रमण कराया जाता है।
=========================================================Courtesy==============================================
आईआरसीटीसी ने 2026-27 पर्यटन सत्र के लिए उन्नत गोल्डन चैरियट लक्जरी ट्रेन के शुभारंभ की घोषणा की
goldenchariotluxarytrain

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *