प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ की प्रतिनिधिमंडल-स्तर की वार्ता
narendramodi,georgiameloni,italyPMप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ की प्रतिनिधिमंडल-स्तर की वार्ता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के रोम में वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की वार्ता की। इस बातचीत का उददेश्य प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को और मज़बूत करना है। बैठक में व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारियों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ज़ोर दिया गया। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। यह बातचीत भारत और इटली के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है, जिसमें आर्थिक सहयोग और लोगों के बीच संबंधों को विस्तार देने पर विशेष बल दिया गया।
श्री मोदी ने भारत और यूरोप के बीच संबंधों को और मज़बूत बनाने में इटली के सहयोग की सराहना की। उन्होंने उभरती टेक्नोलॉजी, विनिर्माण तथा सतत विकास के क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ अपने कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
===================================================Courtesy=========================================
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ की प्रतिनिधिमंडल-स्तर की वार्ता
narendramodi,georgiameloni,italyPM
