• Tue. Jun 9th, 2026

सियोल में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू बैक से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की

सियोल में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू बैक से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की
rajnathsingh,southkorea,seoalसियोल में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू बैक से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू बैक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और तकनीकी सहयोग में साझा प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने भारत-दक्षिण कोरिया रक्षा, रक्षा उद्योग और रणनीतिक सहयोग को और मज़बूत करने पर चर्चा की।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि इस अत्यंत उपयोगी बैठक में दोनों देशों ने रक्षा साइबर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौतों का आदान-प्रदान किया। यह समझौता ज्ञापन भारत के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, कोरिया राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना सहयोग के बीच हुआ। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

इससे पहले, श्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति की भावना प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनी रहेगी। श्री सिंह ने कहा कि भारत अपने नायकों की विरासत का सम्मान करने में दक्षिण कोरिया के साथ एकजुटता से खड़ा है।
================================================Courtesy===============================
सियोल में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू बैक से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की
rajnathsingh,southkorea,seoal

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *