• Tue. Jun 9th, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की आवश्‍यकता पर बल दिया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की आवश्‍यकता पर बल दिया
shivrajsinghchouhan,krishimantri,krishibachaoabhiyaanकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की आवश्‍यकता पर बल दिया
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से उर्वरक प्राप्त करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। उन्‍होंने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए जैविक खेती पर अधिक जोर देने की आवश्‍यकता पर बल दिया। भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद केंद्र सरकार किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने सब्सिडी वाले उर्वरकों के दुरुपयोग के खिलाफ चेतावनी दी और राज्यों से नकली और घटिया गुणवत्ता वाले उर्वरकों के आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री ने उर्वरक सब्सिडी के लिए केंद्र द्वारा स्वीकृत 41 हजार करोड़ रुपये की राशि पर भी प्रकाश डाला और किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। फसल के मौसम में संभावित अल नीनो की स्थिति और कम वर्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए, श्री चौहान ने किसानों को वर्षा के उतार-चढ़ाव से कम प्रभावित होने वाली फसलों का चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकियों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस वर्ष एक से 15 जून तक राष्ट्रव्यापी “कृषि बचाओ अभियान” शुरू किया जाएगा।
===================================================Courtesy==============================
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की आवश्‍यकता पर बल दिया
shivrajsinghchouhan

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *