• Tue. Jun 9th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की स्वीडन यात्रा पर आज गोथेनबर्ग पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की स्वीडन यात्रा पर आज गोथेनबर्ग पहुंचेंगे
narendramodi,sweden,gothanbergप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की स्वीडन यात्रा पर आज गोथेनबर्ग पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज स्वीडन की दो दिन की यात्रा पर गोथेनबर्ग पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा भारत और स्‍वीडन के बीच मजबूत होते गठबंधन में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी।

श्री मोदी स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ हरित परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती प्रौद्योगिकियों, स्टार्टअप, सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला, रक्षा, अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन और जन-संपर्क में सहयोग के नए रास्ते तलाशे जाएंगे।

दोनों प्रधानमंत्रियों के साथ-साथ यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित करेंगी। यह यूरोप के उद्योगपतियों का एक प्रमुख मंच है।

इस वर्ष जनवरी में ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने के बाद यूरोप की उनकी पहली यात्रा है। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करना और तकनीक में तेज परिवर्तनों और जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियों के दौर में सहयोग के नए आयाम तलाशना है।

यह यात्रा आर्थिक जुड़ाव में उच्च वृद्धि के बाद हो रही है, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार 2025 में रिकॉर्ड 7 अरब 75 करोड़ अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया और वर्ष 2000 से 2025 के बीच स्वीडन से भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2 दशमलव 8-2-5 अरब डॉलर रहा।

आकाशवाणी से बातचीत में स्वीडन में भारतीय राजदूत अनुराग भूषण ने कहा कि भारत और स्वीडन के बीच एक सदी से अधिक पुराना व्यापारिक और आपसी संबंध का समृद्ध इतिहास है, जो पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित है।

दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों की पहचान कई ऐतिहासिक उपलब्धियों से होती है, जैसे नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की 1926 में स्वीडन यात्रा की शताब्दी। आज, यह संबंध अपनी सांस्कृतिक नींव से आगे बढ़कर एक मजबूत औद्योगिक और आर्थिक साझेदारी में तब्दील हो रहा है।

अनुराग भूषण ने इस बात पर बल दिया कि प्रधानमंत्री की यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।
======================================================Courtesy========================================
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की स्वीडन यात्रा पर आज गोथेनबर्ग पहुंचेंगे
narendramodi,sweden,gothanberg

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *