क्वांटम और एआई में आत्मनिर्भरता, देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह
quantam,AI,jitendraprashadक्वांटम और एआई में आत्मनिर्भरता, देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आत्मनिर्भरता, भारत की अगली पीढ़ी की विकास यात्रा तय करेगी। नई दिल्ली में प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि देश क्वांटम तकनीक, डीप-टेक फाइनेंसिंग और उद्योग आधारित शोध के जरिए नवाचार आधारित विकास के नए दौर की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में, अनुसंधान विकास, नवाचार-आरडीआई निधि योजना के तहत पांच परियोजनाओं के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही योजना की पहली इलेक्ट्रॉनिक निधि जारी की गई और क्वांटम-सेफ इकोसिस्टम पर रिपोर्ट भी जारी की गई।
====================================================Courtesy=============================================
क्वांटम और एआई में आत्मनिर्भरता, देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह
quantam,AI,jitendraprashad
