• Tue. Jun 9th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम
narendramodi,netherlandप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और नीदरलैंड वैश्विक संकटों से निपटने के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्‍य के लिए तैयार आपूर्ति व्यवस्था बनाने पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

अपने पांच देशों के दौरे के तहत आज नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय कोविड महामारी, जारी संघर्षों और ऊर्जा संकट जैसी कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन चुनौतियों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वैश्विक विकास प्रभावित हो सकता है और बड़ी आबादी गरीबी की ओर बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भारत अवसरों की धरती बनकर उभर रहा है, जहां तकनीक और मानवीय मूल्यों के साथ विकास हो रहा है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात की।
=================================================Courtesy=================================================
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम
narendramodi,netherland

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *