• Mon. Jun 8th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
narendramodi,amitshah,skiim,sikkimstatehooddayप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का उत्सव विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। राज्य अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है।

सिक्किम की अपनी हाल की यात्रा का स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उत्सव के दौरान राज्य की जनता के साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि सिक्किम की जनता से प्राप्त स्नेह और प्रेम उन्हें हमेशा याद रहेगा। श्री मोदी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार आने वाले वर्षों में सिक्किम के विकास और प्रगति में सहयोग जारी रखेगी। उन्होंने राज्य की जनता के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के वासियों को शुभकामनाएं दीं।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि विश्व का पहला पूर्णतः जैविक राज्य बनने से लेकर पर्वतीय पर्यटन को नई परिभाषा देने तक, सिक्किम की उपलब्धियां पूरे देश को प्रेरित करती हैं। उन्होंने राज्य की निरंतर प्रगति और उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छूने की कामना की।
==========================================================Courtesy========================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
narendramodi,amitshah,skiim,sikkimstatehoodday

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *