• Tue. Jun 9th, 2026

एनटीए ने की घोषणा, 21 जून को आयोजित होगी नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा

एनटीए ने की घोषणा, 21 जून को आयोजित होगी नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा
NEET,NEETexam,NTA,NEETUG2026एनटीए ने की घोषणा, 21 जून को आयोजित होगी नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में एजेंसी ने उम्मीदवारों और अभिभावकों से केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है। इससे पहले, इस महीने की 3 तारीख को आयोजित होने वाली परीक्षा कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल रात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के दौरान, नीट परीक्षा को सुचारू और प्रभावी ढंग से आयोजित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, विद्यालय शिक्षा सचिव, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक, सीबीएसई के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्तों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
==========================================Courtesy=============================================
एनटीए ने की घोषणा, 21 जून को आयोजित होगी नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा
NEET,NTA,NEETUG2026

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *